फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सूरजकुंड मेला : आज से भारी वाहनों का संचालन होगा बंद

सूरजकुंड मेला : आज से भारी वाहनों का संचालन होगा बंद

Wed, 30 Jan 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला : आज से भारी वाहनों का संचालन होगा बंद
सूरजकुंड मेला : आज से भारी वाहनों का संचालन होगा बंद
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे उद्घाटन
बल्लभगढ़ व एनआईटी बस अड्डे से मेले के लिए होगा बसों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न प्रदेशों से शिल्पकार मेला स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। मेले के कारण सूरजकुंड रोड पर बृहस्पतिवार से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। मेले के दौरान भारी वाहन गुरुग्राम या राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर ही दिल्ली जा सकेंगे। इसके लिए सूरजकुंड रोड व गुरुग्राम रोड पर कई स्थानों पर नाकेबंदी की जाएगी। एक फरवरी को शुरू हो रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की थीम स्टेट महाराष्ट्र होने के कारण मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसका शुभारंभ करेंगे।
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के दौरान एक से 17 फरवरी तक सुबह 7 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह पाबंदी बृहस्पतिवार दोपहर बाद से शुरू हो जाएगी। भारी वाहनों को रोकने के लिए गुरुग्राम रोड पर पाली क्रेशर जोन, अनखीर चौक, सूरजकुंड रोड पर एमवीएन स्कूल के सामने, प्रहलादपुर मोड़, शूटिंग रेंज सहित कई स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। सूरजकुंड रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक होने के कारण भारी वाहन चालक गुरुग्राम और अनखीर चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए दिल्ली जा सकेंगे।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ व एनआईटी से होगा बसों का संचालन
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में जाने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए भी हरियाणा रोडवेज ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मेले में दर्शकों को लाने ले जाने के लिए हरियाणा रोडवेज 20 लो फ्लोर बस सहित करीब 50 बसें चलाएगा। मेले के लिए फरीदाबाद के अलावा दिल्ली व गुरुग्राम से भी बस मिलेगी। रोडवेज के यातायात प्रबंधक (टीएम) नवनीत बजाज ने बताया कि लो फ्लोर बसों में बल्लभगढ़ से 20 रुपये प्रति व्यक्ति किराया होगा, जबकि एनआईटी बस अड्डे से 15 रुपये किराया होगा। फरीदाबाद से सूरजकुंड मेला देखने जाने वाले दर्शकों को सुबह 8.30 बजे पहली बस मिलेगी। उसके बाद हर पौने घंटे पर मेले के लिए बस उपलब्ध होगी। इसी तरह सूरजकुंड से फरीदाबाद के लिए सुबह सवा नौ बजे पहली बस चलेगी और रात को साढ़े 8 बजे आखिरी बस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो और रेलवे स्टेशन से ऐसे पहुंचे मेला परिसर
दिल्ली की तरफ से आने वाले दर्शक मेट्रो और ट्रेन से भी यहां पहुंच सकते हैं। दिल्ली की ओर से मेट्रो या ट्रेन से आने वाले दर्शकों को तुगलकाबाद मेट्रो और रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से वह ऑटो से मेला परिसर तक पहुंच सकते हैं। ऑटो में 15 से 20 रुपये सवारी के हिसाब से किराया होगा। दर्शक मेले की ओर जाने वाली रोडवेज की बसों में भी सवार हो सकते हैं।


करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
सूरजकुंड मेले में सुरक्षा के लिहाज से करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मेले में छह आईपीएस अधिकारियों के अलावा 10 उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा महिला पुलिस, ट्रैफिक स्टाफ, कमांडो, होमगार्ड शामिल हैं। इसके लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से मेला परिसर में इस बार करीब 225 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed