फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12 hours electricity was cut

फॉल्ट से 12 घंटे बिजली गुल, अधिकारी देते रहे आश्वासन

Mon, 22 Jul 2019 08:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
12 hours electricity was cut
सांकेतिक तस्वीर

फरीदाबाद। बिजली निगम की लाख कोशिश के बाद भी फॉल्ट की समस्या पर लगाम नहीं लग रही है। आए दिन लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। लाइन में आए फॉल्ट से एनआईटी पांच में शुक्रवार दोपहर गई बिजली से 12 घंटे लोग परेशान है। फॉल्ट ठीक करने के लिए दिनभर लोग निगम अधिकारियों से मिन्नतें करते रहे, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


उपभोक्ता रमेश, दिलीप, पकंज और सतनाम सिंह ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही से उपभोक्ता काफी परेशान है। बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो जाती है। इसके बाद लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार दोपहर भी कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे 4/5 चौक के पीछे केबल में फॉल्ट हो गया। इसकी शिकायत निगम के शिकायत केंद्र पर की। पहले तो किसी ने फोन ही नहीं उठाया। काफी मशक्कत करने के बाद एक अधिकारी ने फोन उठाया भी तो शिकायत सुनते ही अधिकारी ने आश्वासन दिया कि फॉल्ट हुआ ठीक कर रहे हैं, जल्द बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोग घंटों सप्लाई बहाल होने का इंतजार करते रहे। रात करीब 12 बजे सप्लाई बहाल हुई। दिनभर सैकड़ों उपभोक्ता बिजली कटौती से जूझते रहे। एनआईटी-5 सबडिवीजन के एसडीओ देवेंद्र अत्री कहना है कि शिकायत मिलने पर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया गया था। लाइन में फॉल्ट होने के बाद ठीक होने में समय ज्यादा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed