{"_id":"656a1327aa273366c2092086","slug":"11-lakh-fraud-with-businessman-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17460-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: व्यापारी के साथ 11 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: व्यापारी के साथ 11 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पेपर के व्यापारी के साथ सामान लेने के बाद भुगतान नहीं करने पर 11 लाख 32 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने व्यापारी के खाते में मात्र 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव भैसरावली निवासी शैलेन्द्र दीक्षित ने बताया कि उनकी आईएमटी सेक्टर 69 में फ्लेक्समैक इंडस्ट्रीज के नाम से कंपनी है। 7 सितंबर को उनके पास मीठापुर निवासी शानू कुमार का फोन आया। जिसने उनसे ए 4 साइज के पेपर की मांग की। सामान लेने से पहले शैलेन्द्र ने उनको अनुराग इंटरप्राइजेज का पहला चेक एक लाख 60 हजार 608 रुपये और दूसरा चेक 4 लाख 44 हजार 19 रुपये का दिया। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से 50 हजार रुपये उनके खाते में भेज दिए। आरोपी ने बिल भगवती ट्रेडर्स के नाम से बनवाया। जब उन्होंने भगवती ट्रेडर्स के नाम के चेक मांगे तो उसने कहा कि बाद में देख लेंगे। जिस पर आरोपी ने सामान लेने के लिए गाड़ी भेज दी। सामान भगवती ट्रेडर्स में जाना था, लेकिन शानू कुमार ने चालक के साथ मिलकर सारा सामान अपने घर पर झूठ बोलकर उतरवा लिया। चालक की ओर से उनको सामान की कोई रिसीविंग प्राप्त नहीं हुई। कई बार फोन करके आरोपी शानू से पैसे मांगे गए, लेकिन वह आनाकानी करता रहा। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद