फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   इनेला-बसपा गठबंधन की कामयाबी से विरोधी पार्टियां परेशान: देवेंद्र चौहान

इनेला-बसपा गठबंधन की कामयाबी से विरोधी पार्टियां परेशान: देवेंद्र चौहान

Sun, 14 Oct 2018 07:48 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
इनेला-बसपा गठबंधन की कामयाबी से विरोधी पार्टियां परेशान: देवेंद्र चौहान

विज्ञापन
इनेला-बसपा गठबंधन की कामयाबी से विरोधी पार्टियां परेशान : देवेंद्र चौहान
फरीदाबाद। प्रदेश में आने वाला समय इनेलो और बसपा गठबंधन का है। पिछले वर्षों की कई रैलियों में किसानों और कमेरों की लगातार बढ़ रही संख्या और फरीदाबाद जिले की हाजिरी यह बताती है कि प्रदेश के लोगों ने इस गठबंधन को स्वीकार कर लिया है। यह बातें इनेलो के जिलाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह चौहान ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कही।

सेक्टर-11 स्थित इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए चौधरी देवेंद्र सिंह चौहान ने भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को पुराने विकास कार्यों का उद्घाटन करने वाली करार दिया। कहा कि सरकार बनते ही फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया था। स्मार्ट सिटी बनने के बाद फरीदाबाद ने तीन बारिशें देखी हैं। तीनों बार पूरा शहर जलभराव और गंदगी से पट गया था। जगह-जगह पड़े गंदगी के ढेर इस बात का प्रमाण है कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी नहीं बीमारी व गंदगी का शहर है। दुष्यंत चौटाला की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दुष्यंत ने ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व को स्वीकार कर उनकी आज्ञानुसार काम करने का ऐलान किया है। पत्रकार वार्ता में इनेलो नेता राजेंद्र बीसला, रूपचंद लांबा, ललित बंसल, जोध सिंह वालिया, पवन रावत, कुमारी जगजीत कौर पन्नू, प्रेम सिंह धनखड़, देवेंद्र तेवतिया, शशिबाला तेवतिया, उमेश भाटी, रामजीत भाटी, संतोष शर्मा, अमर नरवत, अरविंद सरदाना, तेजपाल डागर, विष्णु सूद, धारा सिंह, धर्मपाल दलाल, मेजर मेहर सिंह, सतपाल चपराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed