{"_id":"60e844378ebc3eed41718206","slug":"100-vaccination-done-in-12-villages-faridabad-news-noi5924164130","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 गांवों में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 गांवों में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण
विज्ञापन
फरीदाबाद। तिगांव और कौराली स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले 12 गांवों में सौ फीसदी टीकाकरण हुआ है। इन गांवों की कुल आबादी 10,057 है। वहीं, जिले मे कुल साढ़े नौ लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुका है। करीब छह माह से जिले में टीकाकरण हो रहा है।
पूरे देश के साथ जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। वहीं एक मार्च से 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों और फिर 45 वर्ष व उससे अधिक आयु वालों को टीका लगने लगा। एक मई से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के वालों को टीका लगाया जा रहा है। कई बार टीके की कमी की वजह से टीकाकरण प्रभावित रहा। हालांकि अब जिले के 12 गांवों में सौ फीसदी टीकाकरण हो चुका है। यह कम आबादी के वाले गांव हैं। यहां पर टीके लगाए जाने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया गया। टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद के सहयोग से डोर टू डोर सर्वे किया गया है। इस दौरान लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण किया गया।
इन गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण
गांव आबादी
एहसान नगर 286
मौजाबाद 182
दलेलगढ़ 286
नई तोड़ 395
गुड़ासन 247
कबूलपुर पट्टी 322
नया गांव 397
शाहजहांपुर 3096
कबूलपुर कलां 415
मंधावली 3145
ताजूपुर 585
शाहबाद 700
वर्जन-
टीकाकरण में काफी सफलता मिली है। जिले में स्वास्थ्य कर्मियों सहित अधिकारी व प्रशासन लगातार एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं। सफलता बेशक कम आबादी वाले गांवों में मिली हो लेकिन यह एक उदाहरण है कि सही दिशा में प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। - डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी