फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   100 percent corona rescue vaccine applied in 102 villages of the district

सफलता : जिले के 102 गांवों में सौ फीसदी लगा कोरोना बचाव का टीका, 19058 लोगों ने दिया साथ

Fri, 17 Dec 2021 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
100 percent corona rescue vaccine applied in 102 villages of the district
100 percent corona rescue vaccine applied in 102 villages of the district
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण पर जोर दे रहा है। शुक्रवार को विभाग ने 30 गांवों में सौ फीसदी लोगों को टीकाकरण करने की घोषणा की। इन गांवों में कुल 19058 लोगों ने टीके की दोनों डोज लगाई गई। इसके तहत जिले में अब 102 गांव कोरोना से सुरक्षित हो गया है। विभाग की ओर से पहले ही 72 गांवों में रह रहे 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्ति को दोनों डोज लगाने की घोषणा का चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है। जिले में करीब 29 लाख से अधिक लोगों को पहली व दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। विभाग द्वारा जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही 200 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि गांव में रह रहे लोग एक मिशाल कायम कर रहे हैं। कोरोना का टीका लगाने के लिए वह बढ़ चढ़कर शिविर में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाकी बचे गांवों में भी जल्द टीकाकरण अभियान को पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं गांव शामिल
खेड़ी कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खेड़ी खुर्द, फेजूपुर, ताजूपुर, राजपुल कलां, महावतपुर, भसकौला, मौजाबाद, खानपुर, भूपानी न्यू, भूपानी ओल्ड, लालपुर, दलेलपुर गांव में 6667 लोग के दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं, कोराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बहादुरपुर, चीसरी, कबुलपुर कलां, मौजाबाद, शेखपुर, अकबरपुर, पहलादपुर, साहुपुरा खुर्द, ईशान नगर, नगला मोठूका, नया गांव, शाहजहांपुर, ईमामूद्दीनपुर, बेला, घुडासन, दलेलगढ़, रायपुर, ढहकोला, मेहमूदपुर गांव में 12391 लोग के दोनों टीके लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed