फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   extensive questioning by the CBI with yadav singh, two case registered

यादव सिंह से CBI ने की लंबी पूछताछ, केस दर्ज

Tue, 08 Sep 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 08 Sep 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
extensive questioning by the CBI with yadav singh, two case registered

जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक की संपत्ति जमा करने के आरोप में यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने को लेकर पहला मामला आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के अधीन दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इसमें सिंह के अलावा उनकी पत्नी कुसुम लता, बेटी गरिमा भूषण और बेटे सन्नी यादव के साथ राजेंद्र मिनोचा नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।

2014 में आयकर विभाग की छापेमारी में हुआ था खुलासा

extensive questioning by the CBI with yadav singh, two case registered

नवंबर 2014 में आयकर विभाग के छापे दौरान आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। उस छापामारी में सिंह के कई ठिकानों से संदिग्ध दस्तावेज और आयकर रिटर्न बरामद हुए थे।


सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद सीबीआई प्रवक्ता ने कहा था, ‘आयकर रिटर्न और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच से खुलासा हुआ कि 2009-2014 के बीच चीफ इंजीनियर सिंह के परिवार की संभावित बचत लगभग 1.70 करोड़ रुपये थी, जबकि उनके पास 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।

इसके अलावा उनके एक साथी के पास से 10 करोड़ रुपये की राशि बरामद की गई, जिसके बारे में सूचना मिली कि वह राशि भी चीफ इंजीनियर की थी।’ सीबीआई अधिकारी ने कहा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

यादव सिंह के खिलाफ दो केस दर्ज

extensive questioning by the CBI with yadav singh, two case registered

सीबीआई ने नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर और करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी यादव सिंह से सोमवार को सघन पूछताछ की। सिंह के खिलाफ जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।


सूत्रों ने बताया कि सिंह सोमवार दोपहर में एजेंसी मुख्यालय आए, जहां उनसे मामले की जांच कर रही टीम ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। उनसे परियोजनाओं के संचालन सहित मामलों के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से सवाल किए गए।

उनसे आयकर विभाग की छापामारी के दौरान बरामद दस्तावेजों के बारे में भी पूछा गया। इस बीच सीबीआई ने मामले से जुड़े दस्तावेजों को हासिल करने के लिए आयकर विभाग को भी पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed