फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU is offering admission opportunities for short-term certificate courses

Delhi NCR News: डीयू शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले का दे रहा अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
-इंग्लिश लैंग्वेज से लेकर ट्रैवल एंड टूरिज्म में महारत कर सकेंगे हासिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले का मौका दे रहा है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में डीयू के कंटिन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन विभाग ने सूचना जारी की है।

इसमें उम्मीदवार इंग्लिश लैंग्वेज से लेकर ट्रैवल एंड टूरिज्म में महारत हासिल कर सकेंगे। विभाग इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी कोर्स, काउंसलिंग एंड गाइडेंस और ट्रैवल एंड टूरिज्म कोर्सेज में दाखिला का अवसर दे रहा है। प्रत्येक कोर्स में दाखिले के लिए 30 सीट उपलब्ध है। कोर्स की अवधि तीन महीने की होगी। दाखिले के संबंध में अधिक जानकारी https://www.du.ac.in/index.php?mact=News,cntnt01,detail,0&cntnt01articleid=17553&cntnt01returnid=219 और https://dacee.du.ac.in/Admission/Admission-in-Short-Term-Course लिंक पर उपलब्ध है। दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवारों को इंटर्नशिप अवसर के साथ प्लेसमेंट में भी सहायता की जाएगी।
विज्ञापन


साइबर लैब में इंटनर्शिप का मौका

डीयू साउथ कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेटिक्स एंड कम्युनिकेशन साइबर फिजिकल सिस्टम लैब में इंटर्नशिप का अवसर दे रहा है। इसके लिए उम्मीदवार 16 अप्रैल तक ऑनलाइन https://www.forms.du.ac.in/mac/view.php?id=91536 लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के दौरान मासिक दस हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। वर्ष 2026 बैच के उम्मीदवारों को छह महीने के लिए इंटर्नशिप का मौका दिया जा रहा है। इसमें इंटर्न को नए और रोमांचक क्षेत्रों में डाटा-आधारित अनुसंधान कौशल विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सुरक्षा के सीखाए जाएंगे गुर

डीयू कंप्यूटर सेंटर साइबर सुरक्षा पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोगाम का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। पंजीकरण करने का आखिरी दिन दस दिसंबर है। क्यूआर कोड की मदद से पंजीकरण कर सकेंगे। इस प्रोग्राम के तहत नेटवर्क सुरक्षा, फायरवॉल, वेब और मोबाइल एप्लिकेशन सुरक्षा, क्लाउड सुरक्षा और डाटा सेंटर सुरक्षा, क्रिप्टोग्राफी, डिजिटल, प्रमाणपत्र, क्रिप्टोग्राफिक हमले सहित कई दूसरे विषयों को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed