{"_id":"6abab9e9ea09182df102e890","slug":"drains-constructed-after-years-left-incomplete-villagers-hopes-dashed-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115939-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वर्षों बाद बनी नालियां अधूरी छोड़ीं, ग्रामीणों की उम्मीदों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वर्षों बाद बनी नालियां अधूरी छोड़ीं, ग्रामीणों की उम्मीदों पर फिरा पानी
विज्ञापन
- गंगवानी में जल निकासी व्यवस्था बदहाल, सड़क पर जमा हो जाता है गंदा पानी, ग्रामीणों ने काम पूरा कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां।
जिस समस्या के समाधान का ग्रामीण वर्षों से इंतजार कर रहे थे, उसके लिए नाली निर्माण शुरू हुआ तो लोगों को राहत की उम्मीद जगी। लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की यह उम्मीद अब परेशानी में बदलती नजर आ रही है। गांव गंगवानी में कई स्थानों पर नालियां अधूरी पड़ी हैं, जबकि कुछ जगह बनी नालियों में पानी की निकासी नहीं हो रही है। ऐसे में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। गलियों और रास्तों पर पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है। इसी समस्या को देखते हुए जिला परिषद की ओर से नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। नाली निर्माण शुरू होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा, लेकिन कई स्थानों पर काम अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ स्थानों पर नालियां तो बना दी गई हैं, लेकिन उनकी निकासी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं की गई। कई जगह नालियां बंद पड़ी हैं, जिससे पानी आगे नहीं जा पा रहा है। नतीजतन गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे राहगीरों को परेशानी के साथ आसपास के लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सुल्तान, दाऊद, अय्यूब, लुकमान, कय्यूम और जाहिद अब्बास ने संबंधित विभाग से अधूरे नाली निर्माण को जल्द पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि केवल नालियां बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पूरी जल निकासी व्यवस्था से जोड़कर पानी की निकासी सुचारु करना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि जहां नालियां बंद हैं, वहां सफाई कराकर व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -गांव में नाली निर्माण का कार्य जिला परिषद की ओर से कराया गया था, लेकिन कुछ स्थानों पर कार्य अधूरा रह गया है। इस संबंध में सरपंच से भी बात की गई है। सरपंच ने जल्द ही अधूरे पड़े नाली निर्माण कार्य को पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
- देशराज, पंचायत सचिव।
फोटो कैप्शन:- अधूरी पड़ी नाली