फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's former law minister had achieved such fake degrees

पूर्व कानून मंत्री ने ऐसे हासिल की थी फर्जी डिग्री

Tue, 16 Jun 2015 12:46 PM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi's former law minister had achieved such fake degrees

दिल्ली पुलिस को इस बात के सबूत हाथ लग गए हैं कि पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने फर्जी डिग्री बेचने वाला गिरोह से बीएससी की डिग्री और अन्य डिग्रियां खरीदी थीं। गिरोह के सदस्य विनोद की तोमर के बड़े भाई आरपीएस तोमर से जान-पहचान थी।

विज्ञापन


जांच में चला है कि इस गिरोह से कई और लोगों ने फर्जी डिग्रियां ली हैं। पुलिस जल्द ही कुछ और लोगों को पकड़ सकती है। वहीं न्यू यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट से सारे रिकॉर्ड और रजिस्टर गायब हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  तोमर के 12वीं में 33 प्रतिशत अंक  आए थे। उसने शिवाजी कॉलेज में बॉटनी में सिर्फ दाखिला लिया था। इसके बाद राजधानी कॉलेज से बीए में एडमिशन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जुड़े हैं तार

Delhi's former law minister had achieved such fake degrees

जब वह बीए में भी पास नहीं हो पाया तो आरपीएस तोमर और उसके जानकार ने जितेंद्र से कहा था कि उसे ऐसे ही डिग्री दिलवा देते हैं, पढ़ने की क्या जरूरत है। फर्जी डिग्री देने का गिरोह चलाने वाला विनोद आरपीएस तोमर का जानकार था।


विनोद ने उसे फर्जी डिग्री दिलवाई थी। पुलिस अब विनोद को तलाश रही है। तोमर के बड़े भाई आरपीएस तोमर की चार साल पहले मौत हो चुकी है। जांच में यह भी पता लगा है कि जितेंद्र ने बीएससी और अन्य डिग्रियों के लिए दिल्ली में फॉर्म भरा था, हालांकि अभी तक पैसे वाली बात सामने नहीं आई है।

पुलिस को यह पता नहीं लग रहा है कि तोमर ने कितने में डिग्री खरीदी थी। दक्षिण जिले की पुलिस टीम ने सोमवार सुबह रोहिणी स्थित न्यू यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट में छापेमारी की। टीम ने सोमवार सुबह ही जितेंद्र को लेकर इंस्टीट्यूट पहुंची।

पुलिस का कहना है कि इंस्टीट्यूट का रिकॉर्ड गायब था। वहां कोई रजिस्टर्ड नहीं मिला। इंस्टीट्यूट चलाने वाली महिला इंदू गुप्ता के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस का मानना है कि जितेंद्र तोमर का इंस्टीट्यूट से कोई संबंध जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed