फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police raid casino 3 women including 32 arrested revolver cash and many things seized

दिल्ली: पुलिस ने मारा इमारत में छापा तो रह गई हैरान, पूल टेबल के पास चल रहा था ये गोरख धंधा, तीन महिला समेत 32 गिरफ्तार

Wed, 03 Nov 2021 01:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Nov 2021 01:34 AM IST
सार

पुलिस ने वहां मौजूद तीन महिला समेत 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से दाव पर लगे चार लाख रुपये, प्लास्टिक टोकन, रुपये गिनने की मशीन, नोटबुक, शराब और बीयर की बोतलें बरामद की है।

विज्ञापन
Delhi police raid casino 3 women including 32 arrested revolver cash and many things seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मोहन गार्डन थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे अवैध कैसीनो का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से तीन महिला समेत 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को एक आरोपी के पास से रिवाल्वर और मौके से काफी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि सोमवार रात मोहन गार्डन थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। इस बीच पुलिस को द्वारका मोड पर कैसीनो चलने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी राजेश मोर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक इमारत के उपरी मंजिल पर छापा मारा। जहां एक पुल टेबल था जिसके आस पास काफी लोग मौजूद थे। जिनके हाथ में रुपये, टोकन और ताश के पत्ते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां मौजूद तीन महिला समेत 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से दाव पर लगे चार लाख रुपये, प्लास्टिक टोकन, रुपये गिनने की मशीन, नोटबुक, शराब और बीयर की बोतलें बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्तार संदीप के पास से एक रिवाल्वर और छह कारतूस बरामद किए। पूछताछ में उसने बताया कि यह उसके रिश्तेदार का लाइसेंसी रिवाल्वर है। पुलिस को मौके से काफी संख्या में शराब और बीयर की बोतलें मिली।


जांच में पता चला कि उत्तम नगर निवासी योगेश गहलोत इस कैसीनो का सरगना है। जिस मकान में कैसीनो चल रहा था वह योगेश का है। पुलिस ने बताया कि सरगना पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed