फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth injured in an accident dies in Bhopal while undergoing treatment

Lalitpur News: दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान भोपाल में मौत

Sun, 18 Oct 2026 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in an accident dies in Bhopal while undergoing treatment
ललितपुर। ग्राम गुगरवारा के पास 17 सितंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार 19 वर्षीय साेनू कुशवाहा निवासी ग्राम टीकरा तिवारी थाना बानपुर की इलाज के दौरान एक माह बाद शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश के भोपाल में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बानपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक के चाचा श्रीपत कुशवाहा ने बताया कि उनका भतीजा सोनू कुशवाहा 17 सितंबर को अपने गांव के साथी छोटू के साथ ललितपुर में मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे जब उनकी बाइक ग्राम गुगरवारा के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। यहां सोनू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया था। झांसी में तीन-चार दिन इलाज होने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। ग्वालियर में करीब एक सप्ताह तक इलाज चला था। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ था। जिसके बाद वे लोग सोनू को लेकर भोपाल पहुंचे और वहां अस्पताल में उसे भर्ती कराया। वहां शनिवार की सुबह साेनू की मौत हो गई। वे लोग शव लेकर घर पहुंचे और थाना बानपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक सोनू अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। वह दो भाई- एक बहन में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष बानपुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed