फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   GRP saves youth who attempted suicide

Sultanpur News: आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक को जीआरपी ने बचाया

Sun, 18 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
GRP saves youth who attempted suicide
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह जीआरपी की सक्रियता से आत्महत्या करने के लिए पहुंचे एक युवक को बचा लिया गया। युवक ने पारिवारिक कलह में अपनी पत्नी व बच्चों के घर छोड़कर जाने की बात बताई। जीआरपी ने युवक के परिजनों को बुलाकर उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन

लंभुआ के एक गांव निवासी युवक (38) शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। शनिवार सुबह 10 बजे युवक रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वह सीधे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचा। वहां जाकर रेल ट्रैक पर लेट गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी मौके पर पहुंची और युवक को वहां से थाने ले आई। युवक ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। दो बच्चे हैं। वह जिम चलाने का काम करते हैं। उनकी पत्नी सूरत की रहने वाली है। 12 अक्तूबर को उनकी पत्नी बच्चों के साथ कहीं चली गई। काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिससे मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। जीआरपी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि परिवार के लोगों के समझाने के बाद वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed