फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman swindled in the name of a plot

Faridabad News: प्लॉट के नाम पर महिला से 4.60 लाख रुपये ठगे

Sun, 18 Oct 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman swindled in the name of a plot
फरीदाबाद। प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला और उसके पति से 4.60 लाख रुपये लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने के आरोप में सेक्टर-58 थाना ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान ज्ञान चंद, जतिन शर्मा और नैन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

महिला ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सेक्टर-57 निवासी देवकी ने बताया कि दूर के रिश्तेदार अर्जुन ने उसकी और उसके पति की मुलाकात नैन सिंह से कराई थी। इसके बाद नैन सिंह ने अपने भाई ज्ञान चंद और जतिन शर्मा से मिलवाया। तीनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। शिकायत के मुताबिक, एक नवंबर 2020 को आरोपियों ने उन्हें प्लॉट दिखाकर कीमत 4.23 लाख रुपये बताई। महिला और उसके पति ने अलग-अलग तारीखों पर नकद और बैंक खाते के माध्यम से कुल 4.60 लाख रुपये दिए। महिला के अनुसार, ज्ञान चंद ने पांच अप्रैल 2021 को 1.10 लाख रुपये की रसीद और इकरारनामे की प्रति दी। बाद में रजिस्ट्री कराने को कहा तो आरोपियों ने जमीन नाम कराने से इन्कार कर दिया। महिला ने बताया कि जतिन शर्मा ने केवल 29 हजार रुपये लौटाए। शिकायत के अनुसार, जतिन शर्मा ने बाकी रकम लौटाने के लिए 3.86 लाख रुपये का चेक दिया, जो तीन बार बाउंस हो गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने 16 अक्तूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed