फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unborn baby dies in nursing home; woman also passes away

Kannauj News: नर्सिंग होम में गर्भस्थ शिशु की मौत, महिला ने भी तोड़ा दम

Sun, 18 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Unborn baby dies in nursing home; woman also passes away
तिर्वा। बुखार आने पर नौ माह की गर्भवती को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इलाज के दौरान गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई लेकिन इसके बाद भी समय पर प्रसव नहीं कराया। हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया, जहां शनिवार को गर्भवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने नर्सिंग होम संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। हालांकि, पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बरुआहार गांव निवासी निर्जला राजपूत (21) नौ माह की गर्भवती थीं। शुक्रवार को बुखार आने पर पति ऋषि ने कस्बे के बरधइया रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने बुखार का उपचार शुरू किया। इसी दौरान गर्भ में शिशु की मौत हो गई। आरोप है कि शिशु की मौत के बाद भी समय पर उचित उपचार नहीं किया गया और शिशु को बाहर नहीं निकाला। इसके चलते निर्जला की हालत लगातार बिगड़ती गई। शुक्रवार रात हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर कानपुर पहुंचे, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आए। उन्होंने नर्सिंग होम संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हालांकि, मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed