{"_id":"6ad3c1e8deabafc4190df614","slug":"demanded-rs-250-lakh-by-using-screen-recordings-for-blackmail-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164732-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्क्रीन रिकॉर्डिंग से ब्लैकमेल कर 2.50 लाख रुपये मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्क्रीन रिकॉर्डिंग से ब्लैकमेल कर 2.50 लाख रुपये मांगे
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंककर्मी ने एक महिला और उसके पिता पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिये ब्लैकमेल कर 2.50 लाख मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला, उसके पिता और एक अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के ओड़ी मोड़ आदर्श नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह एक बैंक में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वह शहर के हरिहरगंज स्थित आनंदपुरम कॉलोनी में किराये पर रहते हैं और चार सितंबर 2025 से कानपुर से आवागमन कर रहे हैं।
जिस मकान में उन्होंने कमरा किराये पर लिया था, उसमें एक शादीशुदा महिला भी रहती थी। धर्मेंद्र के मुताबिक, महिला ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया था। आरोप है कि वह रात एक से दो बजे के बीच फोन कर दरवाजा खोलने के लिए कहती थी। मना करने पर उसने वीडियो कॉल की और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली।
विज्ञापन
बैंककर्मी का आरोप है कि महिला और उसके पिता अब इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर 2.50 लाख मांग रहे हैं। एक अधिवक्ता पर भी रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं करने पर रिकॉर्डिंग फेसबुक पर अपलोड करने और समाचार पत्र में प्रकाशित कराने की धमकी दी जा रही है।
साथ ही दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।