{"_id":"6ad3c1d19ddf3d77d5015564","slug":"lawyer-attacked-with-a-knife-in-his-chamber-one-person-apprehended-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158822-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चैंबर में अधिवक्ता पर चाकू से हमला, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चैंबर में अधिवक्ता पर चाकू से हमला, एक को पकड़ा
Sun, 18 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। रायपुर राजा स्थित बसंत विहार कॉलोनी में शनिवार शाम चैंबर में बैठे अधिवक्ता बाबूराम तिवारी पर बाइक सवार तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। साथियों के विरोध पर एक हमलावर कट्टा दिखाकर धमकाने लगा।
इसके बाद आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रथामिकी दर्ज न होने पर नाराज अधिवक्ताओं ने देहात कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया।
कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी बाबूराम तिवारी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपने चैंबर में साथी अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी और विजय शुक्ला के साथ बैठे थे।
विज्ञापन
तभी बाइक सवार तीन लोग पहुंचे और एक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर दूसरे हमलावर ने कट्टा दिखाकर धमकी दी। घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनुज के रूप में हुई।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शुक्ल समेत कई अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि अनुज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं को शांत करा दिया गया है। अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।