फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr Rains weather faridabad rain and cloud in noida

Delhi-NCR Rains: दिल्ली समेत एनसीआर में झमाझम बारिश, नोएडा-फरीदाबाद में उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत

Sat, 28 Jun 2025 03:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 03:45 PM IST
सार

Delhi-NCR Weather Update Today: दिल्ली समेत नोएडा, फरीदाबाद जैसे शहरों में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दोपहर के वक्त कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन
delhi ncr Rains weather faridabad rain and cloud in noida
नोएडा में बारिश से मौसम सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली समेत एनसीआर में शनिवार दोपहर को लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक से आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

विज्ञापन

 


मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आरके पुरम में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। फरीदाबाद में भी शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं दुपहिया वाहन चालक बारिश का आनंद लेते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा में दोपहर के वक्त आसमान में अचानक काले बादल छा गए। जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इतना ही नहीं गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने आज के लिए किया था यलो अलर्ट
दिल्ली में खिली धूप से बढ़ी गर्मी ने शुक्रवार को दिल्लीवालों को बेहाल कर दिया था। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार से यलो अलर्ट जारी किया था। साथ ही उम्मीद जताई है कि शाम को हल्की बारिश होगी।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार  पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ें:  रोड रेज या लव एंगल?: मृतक की मां बोली- स्कूटी टच होने पर नहीं, लड़की...; शाहदरा हत्याकांड में आया नया मोड़


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed