फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A youth from Geeta Colony of Shahdara district was stabbed to death

रोड रेज या लव एंगल?: मृतक की मां बोली- स्कूटी टच होने पर नहीं, लड़की...; शाहदरा हत्याकांड में आया नया मोड़

Sat, 28 Jun 2025 01:13 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 28 Jun 2025 01:13 PM IST
सार

शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना अंतर्गत रानी गार्डन इलाके में 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक नाबालिग है।

विज्ञापन
A youth from Geeta Colony of Shahdara district was stabbed to death
Delhi Murder - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले में गीता कॉलोनी के रानी गार्डन में 19 वर्षीय एक लड़के की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। शुरुआत में बताया गया कि रोडरेज के चलते हत्या हुई है। लेकिन मृतक की मां के बयान के बाद मामले में नया मोड आ गया है।

विज्ञापन

मृतक यश की मां का आरोप है कि यह हत्या साजिश के तहत की गई है। उन्होंने एक लड़की का नाम भी लिया है। यश की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो की पहचान अमान और लकी के रूप में हुई है और एक नाबालिग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा, "कल रात 9:50 बजे हमें आर.एस. ग्रोवर अस्पताल से सूचना मिली कि 19 वर्षीय यश को मृत घोषित कर दिया गया है। जांच में पता चला कि यश अपने चचेरे भाई के साथ गीता कॉलोनी के रानी गार्डन इलाके में स्कूटी पर जा रहा था, जहां स्कूटी एक लड़के से छू गई और फिर झगड़ा हो गया और उसी दौरान अमान नामक लड़के ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि इसमें 3 लोग शामिल हैं, जिनमें से 2 वयस्क हैं, अमान और लकी, और तीसरा 15 वर्षीय नाबालिग है। उन्हें पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। अमान का आपराधिक इतिहास रहा है। लकी का कोई रिकॉर्ड नहीं है।"

विज्ञापन

मृतक यश की मां राखी ने कहा, "मुझे फोन आया कि किसी ने मेरे बेटे को मार दिया है। उसे साजिश के तहत मारा गया है। मैं चाहती हूं कि जिस लड़की और लड़के का नाम इस मामले में शामिल है, उनसे पूछताछ कर उन्हें सजा दी जाए। मुझे पुलिस पर भरोसा नहीं है, वो अपराध करने वालों के घर की सुरक्षा कर रही है। पुलिस यहां नहीं आई, मेरा भतीजा उस समय मेरे बेटे के साथ था। उसकी जान को भी खतरा है। मैं चाहती हूं कि पुलिस मामले की सही तरीके से जांच करे। गुल्लो नाम की लड़की मामले के बारे में और बताएगी, उससे पूछताछ हो। उसकी बहन का नाम साहिबा है। उसके पिता का नाम गफ्फार है। उनके परिवार को इस बारे में सब पता था। गफ्फार के बेटे बंदूक लेकर घूमते हैं। मेरे और मेरे परिवार को जान को खतरा है। मैं चाहती हूं कि पूरे परिवार से पूछताछ हो।"

वहीं, मामले में गफ्फार नाम के व्यक्ति ने कहा, "मृतक के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आप उन्हें चेक कर सकते हैं। मैं वहां नहीं गया हूं। मैंने कभी यश या उसके पिता से बात नहीं की है। मैं आरोपी को भी नहीं जानता हूं।"

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "यह बहुत दुखद है। स्कूटी की आपस में टक्कर हुई और झगड़ा इतना बढ़ गया कि इन लड़कों ने यश की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है, हमने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed