फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : money is being sent to Bangladesh illegally

गोरखधंधा : दोनों देशों की सीमा पर बैठे हैं हजारों मनी एक्सचेंजर, अवैध रूप से बांग्लादेश भेजा जा रहा है पैसा

Wed, 19 Mar 2025 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 05:46 AM IST
सार

यह लोग न केवल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुस रहे हैं, बल्कि देश के पैसे को भी बॉर्डर से अवैध तरीके से भेज रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi : money is being sent to Bangladesh illegally
अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज... - फोटो : ani

विस्तार

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़कर वापस उनके देश निर्वासित करने के दिल्ली पुलिस के अभियान के दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह लोग न केवल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुस रहे हैं, बल्कि देश के पैसे को भी बॉर्डर से अवैध तरीके से भेज रहे हैं। 

विज्ञापन


बांग्लादेशियों को दिल्ली समेत भारत में लाने, उन्हें के भारत में रहने के फर्जी दस्तावेज बनवाने, यहां रहने की व्यवस्था करने, झुग्गी बस्ती में बसाने और यहां उनके परिजनों को पैसे भेजने के एक पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। दिल्ली पुलिस खासकर दक्षिण जिला पुलिस इस नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है। दक्षिण जिला पुलिस ने पश्चिमी बंगाल में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर दबिश देकर इन नेटवर्क के लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : तैर कर आए थे भारत: दिल्ली-NCR से पकड़े गए सात बांग्लादेशी, नदी के जरिए घुसे थे सीमा के भीतर
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरपोरेट हाउस की तरह करते हैं काम
दक्षिण जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश से आए नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश कराने से लेकर भारत में बसाने व भारत से बांग्लादेश पैसे भेजने के पीछे एक नेटवर्क काम कर रहा है। गिरोह एक कॉरपोरेट हाउस की तरह काम करता है। गिरोह की पहली कड़ी बांग्लादेशियों को भारत में जंगल के रास्ते अवैध रूप से प्रवेश कराना है। दूसरा गिरोह उन्हें बॉर्डर के जंगल से रेलवे स्टेशन पर लाता है। इसके बाद इनको दिल्ली लाया जाता है। यहां उनके फर्जी भारतीय कागजात अन्य गिरोह बनाता है। बांग्लादेशी दिल्ली में आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य कागजात आसानी से बनवा लेते हैं।

-
बॉर्डर पर बैठे हैं सैंकड़ों मनी एक्सचेंजर
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर सैंकड़ों की संख्या में मनी एक्सचेंजर बैठे हैं। दिल्ली में रहने वाले बांग्लादेशी को जब उसके देश उसके परिजनों पैसे भेजने होते हैं तो वह एजेंट के जरिए रकम को बांग्लादेश बॉर्डर पर पहुंचा देते है। यहां पर मनी एक्सचेंजर रुपये को टका में बदलकर दूसरे एजेंट को सौंप दिया जाता है। वह उस पैसे को बांग्लादेशी नागरिक के परिजनों तक पहुंचा देते हैं। हर मनी एक्सचेंजर का अलग-अलग कमीशन है। ये कमीशन एक से दस प्रतिशत तक है।

यह भी पढ़ें : ED: बांग्लादेश से बिना पासपोर्ट के भारत में घुसे, फिर वहां से लड़कियों को बरगला कर देह व्यापार में धकेला

दिल्ली पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद दक्षिण जिला पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों व उनकी सहायता करने वालों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी हुई है। दक्षिण जिला पुलिस इस नेटवर्क के काफी करीब है।
-अंकित चौहान, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण जिला, दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed