फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven Bangladeshi nationals living illegally in Delhi-ncr arrested

तैर कर आए थे भारत: दिल्ली-NCR से पकड़े गए सात बांग्लादेशी, नदी के जरिए घुसे थे सीमा के भीतर

Mon, 17 Mar 2025 05:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 05:27 PM IST
सार

-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रह रहे सभी बांग्लादेशी नागरिकों को दबोचा, इनमें 15 साल की एक लड़की भी शामिल, बांग्लादेशी बार्डर पर नदी पार कर अवैध रूप से घुसे थे सीमा के भीतर
-एफआरआरओ के समक्ष पेश कर बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू, फिलहाल सभी को डिटेंशन सेंटर भेजा गया, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों का लगा रही पता

विज्ञापन
Seven Bangladeshi nationals living illegally in Delhi-ncr arrested
दिल्ली-NCR में बांग्लादेशी गिरफ्तार - फोटो : freepik AI

विस्तार

पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने अवैध रूप से दिल्ली-एनसीआर में रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर के नजदीक नदी में तैर कर भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने पहले कृष्णा नगर से एक आरोपी को दबोचा।

विज्ञापन

एक नाबालिग लड़की भी 
बाद में इसकी निशानदेही पर लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, कृष्णा नगर, सीमापुरी के अलावा शालीमार गार्डन, गाजियाबाद से दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलावर खान, ब्यूटी बेगम, रफीकुल, तौहीद, मोहम्मद अजहर, जाकिर मलिक व 15 साल की एक नाबालिग लड़के के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को भेजा गया डिटेंशन सेंटर
पुलिस ने इनके पकड़े जाने की सूचना एफआरआरओ को दे दी है। फिलहाल इनको डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है, जल्द ही उनको वापस इनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनका कोई और साथी तो यहां नहीं रह रहा।

विज्ञापन

मिली थी सूचना 
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि उनकी टीम भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान उनके देश भेजने में जुटी हुई है। इसी कड़ी की जांच के दौरान टीम को पता चला कि कुछ बांग्लादेशी भारत में रह रहे हैं। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निथ्या राधा कृष्णा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

दिलावर का मुंह खुला तो बाकियों का पता मिला
काफी प्रयासों के बाद 16 मार्च को टीम ने दिलावर खान नामक एक आरोपी को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी खुद को पश्चिम बंगाल का नागरिक बताने लगा। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी दिलावर खान ने कबूल लिया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है। बाद में उसकी निशानदेही पर छह अन्य नागरिकों को दिल्ली-एनसीआर से बरामद किया गया।

नदी पार कर की सीमा पार, फिर बिखर गए
पूछताछ के दौरान इन सभी ने बताया कि यह लोग सीमा पर मौजूद नदी पार करके भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। यहां आने के बाद यह अलग-अलग दिशाओं में बिखर गए। इनको लगता था कि ऐसा करने से यह पहचाने नहीं जाएंगे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed