{"_id":"680e8e6637ccd46b7b0c0fc1","slug":"delhi-house-owner-dies-after-falling-into-septic-tank-of-under-construction-house-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से मकान मालिक की मौत, मलबा हटाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से मकान मालिक की मौत, मलबा हटाते समय हुआ हादसा
Mon, 28 Apr 2025 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:37 AM IST
सार
मकान पुराना होने की वजह से जर्जर हो गया था। पिछले कुछ समय से मकान को तोड़ने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
रोहिणी जिला के प्रेम नगर इलाके में रविवार सुबह एक व्यक्ति की निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैँक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विनोद कुमार (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विनोद परिवार के साथ ओ-वन ब्लॉक, प्रेम नगर में रहते थे। इनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। यहां इनका अपना खुद का 25 गज का मकान है। इनका मकान पुराना होने की वजह से जर्जर हो गया था। पिछले कुछ समय से मकान को तोड़ने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
रविवार सुबह वह मजदूरों के साथ खुद भी काम में लगे थे। काम के दौरान वह अपने सेप्टिक टैंक पर खड़े होकर मलबा हटाने लगे। जर्जर टैंक की छत अचानक ढह गई और वह गहरे टैंक में गिर गए। उसमें पानी के अलावा गाद थी।
विज्ञापन
लोग उनको बचाने के लिए भागे, लेकिन काफी देर तक उनको समझ नहीं आया कि उनको कैसे निकाले। काफी देर बाद किसी तरह उनको निकाला गया। बाद में उनको अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया गया।
Budaun News: निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला लापता युवक का शव, हत्या का आरोप
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अलावा मजदूरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन