फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of missing man found in septic tank of under-construction house murder alleged in Budaun

Budaun News: निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला लापता युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 01:25 AM IST
सार

तीन से लापता युवक का शव रविवार को निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Body of missing man found in septic tank of under-construction house murder alleged in Budaun
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में घरेलू कलह में तीन से लापता किलाखेड़ा के एक युवक का शव रविवार तड़के उनके दोस्त के निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक में मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाएं। मौत की असल वजह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी गौरव मथुरिया के परिवार में कलह चल रही थी। इसके चलते तीन दिन पहले वह घर से बिना बताए लापता हो गए थे। उसी दिन से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। रविवार तड़के गौतमपुरी मोहल्ले की नई बस्ती निवासी उनके दोस्त चरन सिंह के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गौरव का शव मिला। सूचना पर भाई, पत्नी और मां समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। भाई लकी ने पुलिस को भी बुला लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला तो मृतक गौरव की नाक से खून बहने के निशान नजर आए। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने हालात संदिग्ध नजर आने पर फॉरेंसिक जांच को टीम बुला ली। उस टीम ने आसपास से नमूने भी भरवाए। बताते हैं कि निर्माणाधीन मकान के पास लगे ईंटों के चट्टे के पास पुलिस को 150 रुपये और पानी के दो खाली पाउच भी मिले हैं। निर्माणाधीन मकान के मालिक ने भी पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। पुलिस ने मृतक की पत्नी और भाई से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटनास्थल का नक्शा बनाते समय दरोगा की हालत बिगड़ी
गौरव मथुरिया के शव मिलने से जुड़ी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करते समय दरोगा प्रताप सिंह अचानक ही बेहोश होकर गिर पड़े। उनका चेहरा पसीने से तरबतर देख प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने उन्हें तत्काल ही सीपीआर दी। उनकी हालत देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ- पैर फूल गए। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार को बदायूं ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है।

गौरव की पिटाई का वीडियो वायरल
गौरव का शव मिलने के बाद रविवार दोपहर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को कुछ महिलाएं घर में जमीन पर गिराकर पीटती दिख रही हैं। वीडियो इसी महीना का बताया जा रहा है। पिट रहा युवक गौरव और महिलाओं में उसकी पत्नी प्रीति है। वायरल की पुष्टि अमर उजाला नहीं कर रहा है, लेकिन मृतक गौरव के भाई लकी की मानें तो पिटाई उसके भाई की ही की जा रही है। वीडियो सीसीटीवी कैमरे का है, जो घर में लगा है।

भाई को भाभी समेत ससुरालियों तो पत्नी को घरवालों पर शक
गौरव मथुरिया का शव मिलने के बाद मौके पर जुटे रिश्तेदारों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। भाई लकी ने भाभी प्रीति पर रोजाना कलह करने का आरोप लगाया। ससुराल वाले भी गौरव को धमकाते थे। उस पर केस भी कर दिया था। वहीं, पत्नी प्रीति ने पुलिस को बताया कि बंटवारे को लेकर देवर और सास उसे और उनके पति को परेशान किया करते थे। प्रीति के दो बच्चे हैं। नौ साल का विराज और छह वर्षीय छोटू पिता का शव मिलने से बदहवास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed