फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government's new stake, the limited powers of Meena

दिल्ली सरकार ने मीणा के अधिकार किए सीमित

Thu, 02 Jul 2015 12:19 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi government's new stake, the limited powers of Meena

टकराव के बाद आखिरकार दिल्ली सरकार ने यह पहली बार माना की ज्वाइंट सीपी एमके मीणा एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) के हिस्से हैं। मगर एसीबी दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग निदेशक (डीओवी) के अंतर्गत ही काम करता है और उसमें ज्वाइंट सीपी की कोई पोस्ट नहीं है।

विज्ञापन


इसलिए एसीबी चीफ को उसी के आदेश मानने होंगे। इसे लेकर सतर्कता विभाग ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें एसएस यादव की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए ज्वाइंट सीपी मीणा के अधिकार को सीमित बताया है।

विज्ञापन


मगर मीणा ने डीओवी के आदेश को पहले भी मानने से इनकार कर दिया था। ऐसे में वह इस आदेश को मानेंगे यह कहना मुश्किल है। सतर्कता विभाग के निदेशक सुकेश कुमार जैन की ओर से मंगलवार को एक ओर आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस एस यादव की ताकत बढ़ाने की कोशिश

Delhi government's new stake, the limited powers of Meena

इसमें उन्होंने पूर्व में जारी अधिसूचनाओं और आदेशों का हवाला देते हुए सतर्कता विभाग निदेशक कार्यालय को एसीबी का हेड बताया है। एसीबी में काम का बंटवारा भी वहीं करता है। डीओवी ने इसी आदेश में कहा है कि एसीबी में ज्वाइंट सीपी का कोई स्थायी पद नहीं है।


यह मामला फिलहाल न्यायालय में है। डीओवी ने इसी आदेश में मीणा और एसएस यादव के काम का बंटवारा किया है। ज्वाइंट सीपी एमके मीणा को एसीबी में ट्रेनिंग और अंडर ट्रायल केसेज देखने के लिए कहा गया है। वह यह तब तक देखेंगे जब तक पद का मामला न्यायालय में चल रहा है। डीओवी ने जहां मीणा के पर कतरने की कोशिश की है वहीं यादव को पावरफुल बताया है।

आदेश में यादव को जांच के साथ प्रशासनिक यानी एसीबी के थानों की जिम्मेदारी दी गई है। यही नहीं वह मीणा के बजाए सतर्कता विभाग के निदेशक को रिपोर्ट करेंगे। इस आदेश पर मीणा से बात करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed