फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi covid care coach with capacity of 8000 beds is all empty only 28 patients admit

दिल्लीः आठ हजार बेड वाले कोविड केयर कोच में महज 28 मरीज भर्ती

Tue, 07 Jul 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Jul 2020 06:06 PM IST
सार

-रेलवे की तरफ से दिल्ली के नौ स्टेशनों पर कोविड केयर कोच तैनात 

विज्ञापन
Delhi covid care coach with capacity of 8000 beds is all empty only 28 patients admit
- फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के दो स्टेशनों को छोड़कर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। आनंद विहार समेत नौ स्टेशनों पर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रख कोविड केयर कोच तैनात किया गया है। डॉक्टरों की टीम भी तैनात है। लेकिन शकूरबस्ती रेलवे शेड को छोड़कर एक भी मरीज को यहां भर्ती नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


रेलवे ने दिल्ली के लोगो को अतिरिक्त सेवा प्रदान करके के उद्देश्य से राज्य सरकार की मांग पर कोविड केयर सेंटर वाले 503 आईसोलेशन कोच उपलब्ध कराया है। 8048 बेड की सुविधा है, लेकिन इनमें महज 28 बेड का ही इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि आंनद विहार टर्मिनल, शकूरबस्ती, दिल्ली सराय रौहिल्ला, दिल्ली सफदरजंग, दिल्ली शाहदरा, आदर्श नगर, दिल्ली छावनी, बादली और तुगलकाबाद स्टेशन पर कोविड केयर कोच लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच के रख-रखाव के लिए इन स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही एमंबुलेंस के सुगम आवागमन के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्ध है। आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराया गया है। यहां से ट्रेन का संचालन भी नहीं किया जा रहा है। 


शकूरबस्ती स्थित कोविड केयर सेंटर में अब तक कुल 49 मरीज भर्ती किए गए जिसमें  से 21 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 28 मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है। खिड़कियों को मच्छर जाली से ढंका गया है और अतिरिक्त पंखे भी लगाए गए हैं। पहले के मुताबिक मौसम भी ठीक हो गया है। लिहाजा ज्यादा गर्मी लगने की संभावना भी कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed