फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death of a woman in hospital, Uproar

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Wed, 24 Dec 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, विजयनगर
अमर उजाला, विजयनगर Updated Wed, 24 Dec 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
death of a woman in hospital, Uproar

प्रताप विहार स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर पैसों के अभाव में सही ढंग से उपचार न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


साहिबाबाद स्थित लाजपतनगर में नंद किशोर अग्रवाल रहते हैं। नंद किशोर की पत्नी विद्या गुप्ता का मायका प्रताप विहार सेक्टर -11 में है। विद्या को टीबी की बीमारी थी, जिस कारण उनकी आंत में भी इंफेक्शन था।
विज्ञापन


उन्हें प्रताप विहार स्थित निजी अस्पताल में 14 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के  दौरान दो बार विद्या का ऑपरेशन किया गया। दूसरे ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने रकम जमा करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरा ऑपरेशन सफल नहीं रहा जिस कारण विद्या की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन डॉक्टरों ने विद्या की हालत को स्थिर बताया। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और हंगामा किया।

इस दौरान डॉक्टर और परिजनों के बीच नोकझोंक हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed