{"_id":"6c5aef810945c729bc6a8f6225178fc6","slug":"two-youth-rape-with-lady-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर दो युवकों ने किया महिला से बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर दो युवकों ने किया महिला से बलात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 27 May 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में सोमवार को दो युवकों ने चाकू की नोक पर एक महिला से बलात्कार किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-55 में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि वह किसी काम से बल्लभगढ़ जा रही थी। घर से थोड़ी दूर निकलने पर उसे पाली के रहने वाले कालू व सन्नी शराब पीते हुए दिखाई दिए। दोनों ने महिला को देखकर गाली देनी शुरू कर दी। इसके बाद सन्नी ने उसके बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
कालू ने महिला के गाल पर चाकू से वार किया। फिर दोनों ने महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों पीड़ित महिला को बाइक पर जबरदस्ती बिठाकर किसी सुनसान स्थान पर ले गए। जहां उसे वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन