फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tomb cut out of the woman's head, hands, body found tied in a piece of black cloth

कब्र से निकाल काटा युवती का सिर-हाथ, काले कपड़े में बंधे मिले शव के टुकड़े

Thu, 19 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 19 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tomb cut out of the woman's head, hands, body found tied in a piece of black cloth
कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े - फोटो : Demo Pic

बादलपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर छिड़ौली गांव के कब्रिस्तान से युवती के शव को कब्र से निकालकर उसके टुकड़े करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार सुबह कब्रिस्तान से करीब पौन किलोमीटर दूर काले कपड़े में बंधे उसके शव के टुकड़े मिले।

विज्ञापन


शव कब्र के पास पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार ऐसा करने में तांत्रिक का हाथ हो सकता है। शादीपुर छिड़ौली निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री की मौत 14 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी।
विज्ञापन


15 मई को शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने कब्रिस्तान से लगभग पौन किलोमीटर दूर एक चौराहे पर काले कपड़े में शव का हाथ और सिर बंधा देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को तांत्रिक द्वारा तंत्र क्रिया के लिए निकालने का शक

Tomb cut out of the woman's head, hands, body found tied in a piece of black cloth
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत

कुछ ही देर में वहां सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कब्रिस्तान में जाकर देखा तो शव कब्र के ऊपर पाया गया। शव के ऊपर लपेटा जाने वाला कपड़ा भी कब्र से दूर पड़ा था। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव को अन्य अंगों के साथ दोबारा दफना दिया।

पुलिस को शक है कि मंगलवार रात में किसी तांत्रिक क्रिया के लिए शव क्षत-विक्षत किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने शव के टुकड़े करने वालों की तलाश कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

शव को क्षत-विक्षत करने की इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने इस पर जमकर हंगामा भी किया। वहीं कुछ लोग घटना से आतंकित और हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed