फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three-month-old girl on the pretext of giving clothes to the mother plucked the woman fled

कपड़े देने के बहाने मां से तीन महिने की बच्ची को छीनकर भागी महिला

Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three-month-old girl on the pretext of giving clothes to the mother plucked the woman fled

कपड़े देने का झांसा देकर ऑटो सवार महिला एक मां से उसकी तीन माह की बच्ची छीनकर फरार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस और सीआईए बड़खल बच्ची की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से गोरखपुर (यूपी) के रतनपुरा गांव की रहने वाली शशिकला घरों से पुराने कपड़ों से बर्तन बदलने का काम करती है। शशिकला के मुताबिक, बीस दिन पहले ही वह रोजी रोटी के लिए परिवार के साथ गांव से फरीदाबाद आई थी। 
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद स्थित सीएनजी पंप के पीछे झुग्गी में रहने वाले चाचा के यहां परिवार के साथ रहने लगी। शनिवार की शाम पांच बजे के करीब पति और चाचा कहीं गए हुए थे। वह तीन माह की बेटी के साथ झुग्गी के बाहर बैठी थी। इस दौरान दो महिलाएं ऑटो में आईं। एक महिला मीठी बातें करते हुए बच्ची को गोद में लेकर खिलाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त महिला ने शशिकला से कहा कि उसके घर में बच्ची के लिए कुछ कपड़े रखे हैं। कपड़े देने के लिए घर तक साथ चलने को कहा, उसने मना किया तो महिलाओं ने कहा कि वह उसे वापस छोड़ भी देंगी। ऑटो चालक ने भी उसे वापस छोड़ने का आश्वासन दिया। झांसे में आकर वह बच्ची को लेकर महिलाओं के साथ ऑटो में बैठ गई। काफी देर तक ऑटो में बिठाकर गलियों में घुमाते रहे।

 उसके बाद एनआईटी-1 के डी ब्लॉक में एक घर के सामने ऑटो रोका और उतरकर बोली कि अभी घर में ताला लगा हुआ है, इसलिए कपड़े नहीं दे सकती। शक होने पर शशिकला ऑटो से उतरकर पैदल ही वापस जाने लगी। 

वह कुछ दूर ही चली होगी कि पीछे से ऑटो आया। उसमें से उतरी एक महिला शशिकला के हाथ से बच्ची छीनकर ऑटो में बैठकर फरार हो गई। सीआईए बड़खल टीम ने रविवार को पीड़िता को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


टीम ने ऑटो के भागने के संभावित रास्तों का भी निरीक्षण किया। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर सुमन ने बताया कि सीआईए बड़खल टीम बच्ची और ऑटो चालक की खोज कर रही है, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed