{"_id":"580628464f1c1b726b70389d","slug":"three-girls-ran-away-from-school-not-getting-good-marks-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नंबर कम आने पर स्कूल से भागी नौवीं कक्षा की तीन छात्राएं, पुलिस ने ढूंढ निकाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंबर कम आने पर स्कूल से भागी नौवीं कक्षा की तीन छात्राएं, पुलिस ने ढूंढ निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षाओं में नंबर कम आने पर नौवीं कक्षा की तीन छात्राएं स्कूल से भाग खड़ी हुई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने छात्राओं को जबलपुर में ढूंढ निकाला। पुलिस ने छात्राओं को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में सफर के दौरान व जबलपुर में कहीं पर भी छात्राओं के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नौवीं कक्षा की तीनों छात्राएं मालवीय नगर स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं।
इन छात्राओं केपरीक्षाओं में नंबर कम आए थे। ये तीनों छात्राएं 14 अक्तूबर को स्कूल गई थीं और फिर स्कूल से घर ना जाकर भाग खड़ी हुई। शाम तक छात्राएं घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी शिकायत मालवीय नगर थाने में की।

घर पर फोन करने से मिला सुराग
अपहरण का मामला दर्जकर मालवीय नगर थानाध्यक्ष रामसिंह की देखरेख में कई टीमें बनाई गईं। पुलिस टीम ने इन छात्राओं को जबलपुर में ढूंढ निकाला। पुलिस की टीम जबलपुर से छात्राओं को लेकर सोमवार शाम को दिल्ली पहुंच गई थी।
दक्षिण जिले केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये छात्राएं निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन से जबलपुर पहुंची थी। इन्होंने ट्रेन का टिकट नहीं लिया था। एक छात्रा ने ट्रेन में किसी यात्री का मोबाइल लेकर अपने परिजनों को फोनकर कहा था कि वह घर छोड़कर जा रही है और उसे ढूंढने का प्रयास न करें।
इन मोबाइल फोन के जरिए दिल्ली पुलिस इन छात्राओं तक पहुंच गई। मंगलवार को जुवेनाइल बोर्ड में पेश कर छात्राओं को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। छात्राओं की काउंसलिंग भी कराई गई है।