फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The three-year innocent rape by old man, the accused came from Bihar for treatment

बुजुर्ग ने किया तीन साल की मासूम से रेप, बिहार से इलाज कराने आया था आरोपी 

Fri, 23 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The three-year innocent rape by old man, the accused came from Bihar for treatment
बच्ची के साथ बलात्कार - फोटो : Demo Pic

अमर कॉलोनी थाना इलाके में 64 वर्षीय बुजुर्ग ने तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित एक मीडिया इंस्टीट्यूट में पढ़ाने वाली स्वाति (बदला हुआ नाम) डबल स्टोरी, गढ़ी, अमर कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है। 
विज्ञापन


उसकी तीन वर्षीय बेटी नैना (बदला हुआ नाम) दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के यहां बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे खेलने चली गई। दूसरी मंजिल पर रहने वाले बच्चे स्कूल गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर बुलाकर किया रेप

The three-year innocent rape by old man, the accused came from Bihar for treatment
Rape - फोटो : Demo Pic

घर में बच्चों के दादा भगवान प्रसाद (64) अकेले थे। भगवान दास ने नैना को घर के अंदर बुला लिया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची घर आ गई। बच्ची को दर्द से कराहते हुए जब स्वाति ने देखा तो इस बात का पता लगा। 

पीड़ित परिवार ने बुधवार रात साढ़े नौ बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने बुधवार रात ही मामला दर्जकर आरोपी बुजुर्ग भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच हो गई है। बिहार निवासी भगवानदास किसी बीमारी से पीड़ित है और कुछ दिन पहले ही दिल्ली इलाज कराने आया है। यहां उसका बेटा अपने परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed