फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rape of women drinking the drug, then became infamous porn photographed in the neighborhood

महिला से नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप, फिर अश्लील फोटो खींचे मोहल्ले में करने लगा बदनाम

Tue, 02 Aug 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
The rape of women drinking the drug, then became infamous porn photographed in the neighborhood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचने का मामला सामने आया है। प्राइवेट कंपनी में सीनियर मैनेजर आरोपी की हरकतें यहीं नहीं थमी। 

विज्ञापन


वह अश्लील तस्वीरों के बल पर महिला को इलाके में बदनाम करने लगा। महिला की बदनामी बढ़ने लगी तो उसने इसकी शिकायत सफदरजंग एंक्लेव थाने में की। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय पीड़ित महिला बदरपुर में रहती है। 
विज्ञापन


उसके मुहल्ले में आरोपी राहुल झा रहता था। राहुल एक कार निर्माता कंपनी की एड कंपनी में सीनियर मैनेजर है। मुहल्ले में रहने के कारण महिला राहुल को जानती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद खींचे महिला के अश्लील फोटो

The rape of women drinking the drug, then became infamous porn photographed in the neighborhood
rape - फोटो : demo pic

सफदरजंग अस्पताल में दिखाने के बहाने राहुल उसे पांच मई को अपने साथ ले आया था। वह महिला को युसूफसराय स्थित एक गेस्टहाउस में ले गया और लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। 

जब महिला बेहोश हो गई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। राहुल ने होश में आने पर महिला को अश्लील तस्वीरें दिखाकर बदनाम करने की धमकी दी और मुंह न खोलने के लिए कहा। 

बदनामी के डर से दीपा करीब पौने दो महीने चुप रही। मगर मुहल्ले में अश्लील तस्वीरें दिखाकर राहुल उसे बदनाम करने लगा। ये बात महिला के पति तक पहुंच गई।

 इसके बाद महिला ने गत शनिवार को सफदजंग एंक्लेव थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल से महिला की अश्लील तस्वीरें बरामद कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed