फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The other had been sent from the bank debit card, 50 thousand extracts

बैंक से भेजा गया डेबिट कार्ड दूसरे को मिला, 50 हजार निकाले

Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The other had been sent from the bank debit card, 50 thousand extracts
एटीएम - फोटो : concept photo

बैंक से पोस्ट किया डेबिट कार्ड गलत व्यक्ति के हाथ लग गया और उसने पीड़ित के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मोबाइल पर खाते से पैसे निकालने का एसएमएस आया तो घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूलरूप से गोरखपुर के बड़हलगंज के रहने वाले हरेंद्र कुमार और शशिपाल यादव अशोक नगर दिल्ली में रहते हैं। 
विज्ञापन


दोनों लोग वेब डिजाइनिंग का काम करते हैं। दोनों का सेक्टर-18 स्थित एक बैंक में संयुक्त खाता है। दोनों ने 3 माह पहले डेबिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आज तक उन्हें डेबिट कार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शनिवार शाम को उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। सोमवार को दोनों लोग बैंक में पहुंचे तो पता चला कि एटीएम मशीन से पैसे निकाले गए हैं। आरोप है कि बैंक ने गलत व्यक्ति को एटीएम कार्ड डिलिवर कर दिया है।

उस व्यक्ति ने एटीएम मिलने के बाद खाते से पैसे निकाल लिए। उन्होंने सेक्टर-20 थाने में मामले लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed