फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The car looted by a trader

व्यापारी को गोली मारकर कार लूटी

Tue, 14 Mar 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 14 Mar 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
The car looted by a trader
demo pic

अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट में शनिवार देर रात कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर कार लूट  ली। गोली व्यापारी के हाथ को रगड़ते हुए पैर में लगी। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


जीटा-1 स्थित सिल्वर सिटी सोसायटी में रहने वाले बॉबी गुप्ता का नोएडा में स्वाइप मशीन का शोरूम है। शनिवार रात 10 बजे वह शोरूम बंदकर अपनी रिट्ज कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अल्फा-1 कामर्शियल बेल्ट क्षेत्र में डॉमिनोज के पास मोबाइल पर एक कॉल आते ही उन्होंने कार एक स्थान पर रोक दी और बात करने लगे। इस दौरान कार से आए तीन बदमाश उनसे गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश करने लगे। बॉबी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।


गोली उनके हाथ को रगड़ खाती हुई पैर में लगी। इसके बाद बदमाश उनकी कार को भी लेकर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बॉबी को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed