{"_id":"4f2c6567b5092e2c77ef596f87f6cc4c","slug":"takes-10-lakh-loan-on-fraud-dacuments","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक को मामू बनाकर निकाल लिया 10 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक को मामू बनाकर निकाल लिया 10 लाख
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 02 Mar 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सुभाष नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज पेश कर बैंक से दस लाख रुपए का लोन लेकर ओबीसी बैंक को चूना लगा दिया।
विज्ञापन
ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के शखा प्रबंधक के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
पढ़ें: 20 रुपये के लिए कर दी महिला की हत्या
विज्ञापन
सेक्टर 45 के ओबीसी के प्रबंधक सुनील भारद्वाज ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने बैंक से 18 मई 2009 को लोन लिया था। बैंक में उसने एक प्लाट के दस्तावेज लगाए थे। जिसे बेंचने वाली रेशमा और खरीद दलमीत रहा था।
विज्ञापन
बैंक के तत्कालीन अधिकारी ने बगैर पूरी जांच के लोन जारी कर दिया। आरोपी ने जब दो किस्त जमा करने के बाद तीसरी व चौथी किस्त नहीं दी तो उसे नोटिस दिया गया, लेकिन नोटिस का भी उसने जवाब नहीं दिया।
पढ़ें: वो पहले दूध मंगाता, फिर रेप करता था
बैंक अधिकारी मौके पर गए और पाया कि जिस प्लाट के दस्तावेज लगाए गए थे वह किसी और के नाम हैं। बैंक को फर्जी रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज दिए गए। जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने 13 दिसंबर 2013 को पुलिस को शिकायत दी।
आर्थिक अपराध जांच शाखा की टीम ने की। आरोप सही पाए जाने पर दलमीत के खिलाफ सेक्टर चालीस थाने में शुक्रवार रात मामला दर्ज कर लिया गया।