{"_id":"5a97a29f4f1c1b4e588bb62b","slug":"student-of-class-tenth-reached-school-with-a-gun-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब 10वीं का छात्र देसी कट्टा लेकर पहुंचा स्कूल, प्रिंसिपल ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब 10वीं का छात्र देसी कट्टा लेकर पहुंचा स्कूल, प्रिंसिपल ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर..
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकबपुरा स्थित माडूमल स्कूल में दसवीं का एक छात्र बुधवार को कट्टा लेकर स्कूल पहुंच गया। प्राचार्य ने मोहसिन को गेट के पास हथियार फेंकते हुए देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मोहसिन बालिग है और उसकी उम्र 19 वर्ष है।
विज्ञापन
पुलिस ने कट्टा देने वाले उसके दोस्त आशीष (21) को भी गिरफ्तार किया है। प्रेमपुरी कॉलोनी खांडसा रोड निवासी मोहसिन दसवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गया।
विज्ञापन
स्कूल में होली को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसलिए वहां स्टाफ व प्राचार्य होली के रंग की पैकिंग करने में लगे थे। इस दौरान मोहसिन दौड़ता हुआ गेट के पास गया और हथियार फेंक दिया।
इस पर प्राचार्य ने उसे पकड़ा और वापस गेट के पास लेकर गईं। वहां उन्हें देसी कट्टा मिला। इसे देखकर वह सकते में आ गईं और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को हिरासत में ले लिया।
शहर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि उसे हथियार उसके दोस्त आशीष ने दिया था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे भी जेल भेज दिया है। पिछले दिनों