फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SSC officer arrests in rape in delhi.

नौकरी के नाम पर अफसर ने किया दुष्कर्म

Wed, 08 Oct 2014 08:53 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
SSC officer arrests in rape in delhi.

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) में अंडर सेक्रेटरी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी महिला को अकेला देखकर उसके घर में घुस गया था।

विज्ञापन


दक्षिण जिले की वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी नेशराम (55) वसंत कुंज में परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी व बच्चा महाराष्ट्र गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को अकेला देखकर दी वारदात अंजाम

SSC officer arrests in rape in delhi.

नेशराम का रंगपुरी पहाड़ी निवासी मनोज (बदला नाम) के घर आना-जाना था। राम एयरपोर्ट पर अधिकारी है। आरोप है कि नेशराम, मनोज व उसकी पत्नी प्रिया (29, बदला नाम) को एसएससी में नौकरी लगवाने का कई माह से झांसा दे रहा था।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मनोज बच्चे के साथ कहीं गया हुआ था। नेशराम यहां पहुंचा और प्रिया को अकेला देखकर दुष्कर्म किया। मनाज जब घर लौटा तो प्रिया ने जानकारी दी।

मनोज ने इसकी शिकायत पुलिस में की। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने सोमवार देर रात दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज करके नेशराम को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने महिला की काउंसिलिंग भी कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed