{"_id":"b1b770ad3c35a669054e00c0347ae77c","slug":"rob-vehicle-on-the-highway-two-arrested-4-trucks-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वाहन लूटने वाले दो गिरफ्तार, 4 ट्रक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर वाहन लूटने वाले दो गिरफ्तार, 4 ट्रक बरामद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर वाहन लूटने और चोरी करने वाले दो बदमाशों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे लूटे और चोरी किए गए चार मिनी ट्रक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश चोरी और लूट के वाहनों के चेसिस, इंजन नंबर और रंग बदलकर दूसरे राज्यों में बेच देते थे। पुलिस ने इन्हें वर्कशाप में वाहनों के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश मुरादनगर कनौजा का यूसुफ और एटा के गांव झूड़ा का रहने वाला अंसार है। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि दोनों बदमाश हाईवे पर वाहन लूटते और चोरी करते हैं।
विज्ञापन
बरामद किए गए दो आयशर कैंटर, एक टाटा 407 और एक स्वराज माजदा को उन्होंने हरियाणा से लूटा और चोरी किया था। इन वाहनों को ये मेरठ रोड पांच नंबर भट्टा के पास एक वर्कशाप में लाकर चेसिस, इंजन नंबर और रंग बदल रहे थे।
उन्होंने बताया कि वाहनों का रंग रूप बदलकर दूसरे वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और फर्जी कागजातों पर उन्हें बेच दिया जाता था।
इनका एक साथी शाहबेरी निवासी हुसैन फरार है। एसएचओ ने बताया कि इनके पास से एक तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया गया है।