{"_id":"7dae06fd6f3e39ebe3603704fa13a1d2","slug":"rld-leader-s-son-beaten-by-the-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेता के पुत्र को दरोगा ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रालोद नेता के पुत्र को दरोगा ने पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Jul 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात रालोद नेता रामानंद गोयल के बेटे सुमित गोयल और सिहानी गेट कोतवाली में तैनात एक दरोगा में कहासुनी के बाद मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन
रालोद नेता का आरोप है कि साइड नहीं देने पर जीप सवार दरोगा ने उनके बेटे और उसके दोस्त मोनू को बुरी तरह से पीटा। उन्हें थाने में बंद कर दिया। काफी मिन्नतें करने पर छोड़ा, लेकिन जबरन लिखवाकर लिया कि दोनों युवक शराब पिए हुए थे और पुलिसवालों से अभद्रता कर रहे थे। वे बुधवार को एसएसपी से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, सिहानी गेट पुलिस का कहना है कि चेकिंग चल रही थी। उन्होंने नासिरपुर फाटक के पास कार सवार युवकों को रोका तो वे दरोगा से अभद्रता करने लगे। दोनों शराब पिए थे।
विज्ञापन
रालोद नेता ने बताया कि वे गोविंदपुरम में रहते हैं। उनके बेटे का कपड़े का शोरूम है। घटना के वक्त बेटा दोस्त के साथ कार में खरीदारी कर घंटाघर से गोविंदपुरम लौट रहा था। तभी पुलिसवालों ने उसे पीटा।
उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। बता दें कि तीन दिन पहले सपा नेता के भतीजे के साथ भी पुलिसवाले ने मारपीट की थी।