{"_id":"57ed4b504f1c1b9074574eeb","slug":"raping-dalit-woman-was-registered-on-the-complaint-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित महिला से रेप, शिकायत पर केस हुआ दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित महिला से रेप, शिकायत पर केस हुआ दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर शाम की है। पीड़िता के पति ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बुधवार देर शाम खेत पर चारा लेने गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि उसी वक्त गांव का ही छत्रपाल खेत पर पहुंच गया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के विरोध पर आरोपी ने मारपीट कर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने घर पहुंचकर इस बारे में परिजनों को बताया। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर आरोपी छत्रपाल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।