फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape charge in delhi metro officer

नौकरी का झांसा देकर मेट्रो अफसर ने किया रेप!

Sun, 10 Aug 2014 04:55 AM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 04:55 AM IST
विज्ञापन
Rape charge in delhi metro officer

दिल्ली के प्रशांत विहार में एक महिला ने मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी और ठेकेदार पर नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी और ठेकेदार से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शकूरपुर निवासी 28 वर्षीय महिला ने गत शुक्रवार को प्रशांत विहार थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई।

कई बार लूटी आबरू, नौकरी भी नहीं दिलाई

Rape charge in delhi metro officer

शिकायत में उसने बताया कि मेट्रो में ठेकेदारी करने वाले रोहिणी निवासी एन मंडल ने उसको मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मेट्रो अधिकारी नोएडा निवासी एसजी शर्मा से मिलवाया। आरोप है कि दोनों ने उससे नौकरी के नाम पर कई बार दुष्कर्म किया।

करीब एक सप्ताह पहले भी दोनों ने उसे रोहिणी में बुलाया था,  जहां से वे उसे लेकर हरियाणा गए। जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप का मामला दर्ज कर ठेकेदार और अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed