फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accused prisoner commits suicide in delhi rohini jail

दिल्ली के रोहिणी जेल में रेप के विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 30 Apr 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Apr 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
rape accused prisoner commits suicide in delhi rohini jail
suicide

रोहिणी जेल में शुक्रवार रात दुष्कर्म के एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने रेप के मामले में गलत फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।    

विज्ञापन

   
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढे दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही समयपुर बादली थाना पुलिस रोहिणी जेल पहुंची लेकिन तब तक जेल कर्मचारी कैदी को अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


खुदकुशी करने वाले कैदी की पहचान मंगोलपुरी जे ब्लॉक निवासी करतार सिंह (28) के रूप में हुई। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से एक  सुसाइड नोट मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
सुसाइड नोट में करतार ने लिखा है कि उसे रेप के मामले में गलत फंसाया गया है। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है और इसी वजह से खुदकुशी कर रहा है। पुलिस के अनुसार कुछ माह पहले एक महिला ने उसपर रेप का आरोप लगाया था। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार कैदी ने वार्ड में चादर की मदद से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed