फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people running away with wine created problem in gurgaon

शराब ले भाग रहे युवकों ने पुलिस के रोकने पर मचाया उत्पात

Sun, 27 Mar 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 27 Mar 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
people running away with wine created problem in gurgaon

दो युवकों द्वारा बिना रूपये दिए हुए शराब की बोतल लेकर भागने का मामला सामने आया है। जब शराब ठेके के कर्मचारियों व पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो नशे में धुत दोनों युवकों ने उत्पाद मचाते हुए पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई की और अपनी कार से सरकारी गांड़ी में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शराब कपनी डोड़ा वाईन्स के एक कर्मचारी के ब्यान पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व सरकारी गाड़ी में नुकसान पहुंचाने व बिना रूपये लिए हुए शराब लेकर भागने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो नामजद युवकों के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गगन कुमार पुत्र ध्यानसिंह निवासी गांव बणी जिला कांगड़ा ने पुलिस को बताया की वह शराब कपनी डोड़ा वाईन्स में काम करता है। शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब वह सोहना रोड़ पर स्थित अग्रेंजी शराब की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय दो युवक एक कार में सवार होकर ठेके पर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने मेरे सैल्समैन  सुरजीत पुत्र मेहन्द्र सिंह निवासी गांव रक्कड़ जिला कांगड़ा से  एक बोतल चार बीयर जिनमे रायल स्टैंग हाईवार्ड पांच हजार बीयर थी।

दोनों युवक जब बिना पैसे दिए कार में बैठकर भांगने लगे तो गगन व सैल्स्मैन सुरजीत ने पकड़ो पकडो का शौर मचाया तो उसी समय पुलिस की गाड़ी मौके पर आ गई।

जब पुलिस गाड़ी के ड्राईवर ने उनकी कार को रूकवाने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी कार से सरकारी गाड़ी में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें पुलिस मुलाजिम मंनदीप चोटिल हो गया।


इसके कारण गाड़ी में काफी नुकसान हो गया। पीड़ित गगन ने बताया की दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे, जिन्होंने चालक दीपचंद व मंदीप के साथ हाथापाई भी की।

पुलिस ने कार चालक राजकुमार पुत्र रत्नसिंह निवासी  गांव मोहमदपुर अहीर थाना तावडू व विकास पुत्र लालचंद निवासी गांव शिकोहपुर जिला गुड़गांव को गिरतार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed