{"_id":"583f2c134f1c1b2616de54e2","slug":"old-note-of-3-5-crore-recover-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.5 करोड़ के पुराने नोट बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3.5 करोड़ के पुराने नोट बरामद, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
सार
नोटबंदी के बाद बैंक में रुपये जमा कराने के नाम पर लोगों से लिए थे रुपये
आरोपी केशवपुरम इलाके का घोषित बदमाश है
विज्ञापन
नोट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोटबंदी का फायदा उठाकर पुराने नोटों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रियल एस्टेट के व्यवसायी से दो करोड़ रुपये ठग लिए थे। जबकि उसके कब्जे से तीन करोड़ 51 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूरी रकम 500 और 1000 के पुराने नोटों में है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पुराने नोट बदलने व पुराने नोटों को बैंक में जमा कराने के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुमबेरे के अनुसार गुरुग्राम निवासी रियल एस्टेट व्यवसायी कपिल मेहता कृष्ण प्रकाश, नीरज गर्ग, मंजार आलम, हेमंत मिश्रा और सुभाष सिंधा के जरिए पुष्पेंद्र खारी के संपर्क में आया।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र खारी ने कपिल मेहता को आश्वासन दिया था कि वह उसके दो करोड़ रुपये उसके बैंक खाते में जमा करा देगा। वह कपिल मेहता को त्रिनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में भी ले गया। आखिर में कपिल को बेवकूफ बनाकर आरोपी दो करोड़ रुपये के पुराने नोट ठग कर ले गया।
विज्ञापन
कपिल मेहता की शिकायत पर केशवपुरम थाने में मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की गई। बाद में मामले की जांच जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी बलिहार सिंह की टीम को सौंपी गई। पुलिस टीम को पता लगा कि पुष्पेंद्र खारी केशवपुरम इलाके का घोषित बदमाश है।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि पुष्पेंद्र पुराने नोटों को बदलने नेताजी सुभाष प्लेस आएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर पुष्पेंद्र उर्फ ललित वर्मा उर्फ पुष्पी (50) को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गुरुग्राम, द्वारका और लोधी कॉलोनी में छापेमारी की और कुल 3.51 करोड़ 70 हजार रुपये बरामद किए गए।
आरोपी केशवपुरम इलाके का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी, ठगी व हत्या के प्रयास के करीब दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को लग्जरी वाहनों में चलने का शौक है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इतनी भारी रकम को नए नोटों में कैसे बदलता।