{"_id":"5c261675bdec2256df27648b","slug":"news-tv-channel-journalist-arrested-for-protecting-drugs-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में समाचार चैनल का पत्रकार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजा तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में समाचार चैनल का पत्रकार गिरफ्तार
Fri, 28 Dec 2018 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 28 Dec 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गांजा तस्करों को संरक्षण देने के मामले में पुलिस ने एक खबरिया चैनल के पत्रकार को गिरफ्तार किया है। नोएडा के थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने शुक्रवार को बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने कुछ दिन पहले हेमा, प्रकाश सहित आधा दर्जन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन तस्करों को ललित मोहन नामक पत्रकार संरक्षण देता है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर लखनऊ में छापा मारा। वहां से एक होटल में रह रहे एक समाचार चैनल के पत्रकार ललित मोहन को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन