फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swindled one lakh rupees and jewelry by falsely promising to bring his wife back.

Meerut News: पत्नी को वापस बुलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये व जेवर हड़पे

Sun, 06 Sep 2026 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Swindled one lakh rupees and jewelry by falsely promising to bring his wife back.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी एक युवक ने नगर के नर्सिंग होम में कार्यरत एक महिला पर पत्नी को वापस बुलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और अपना सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
मोहल्ला काबली गेट चौहान चौक निवासी पीड़ित युवक ने मवाना थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2023 में झडाका निवासी युवती के साथ हुई थी। करीब एक वर्ष पहले पत्नी मायके चली गई, जिसके बाद ससुराल वाले तरह-तरह के बहाने बनाकर उसे वापस भेजने से इन्कार करते रहे।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, नगर स्थित नर्सिंग होम मबारिकपुर रोड में काम करने वाली हस्तिनापुर निवासी महिला उसके पास आई और उसकी पत्नी को मिलवाने और वापस लाने का आश्वासन दिया। इसके बदले में महिला ने अलग-अलग किस्तों में एक लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद महिला तीन अन्य औरतों को लेकर आई और पत्नी के सामान व जेवरात की मांग की। महिला द्वारा पूरी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिए जाने पर पीड़ित के परिजनों ने एक पोटली में बंधे सोने-चांदी के आभूषण उसे सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद न तो पीड़ित की पत्नी आई और न ही महिला ने रुपये व जेवर लौटाए। बार-बार मांगने पर महिला आजकल का बहाना बनाकर टालमटोल कर रही है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed