{"_id":"6a9d9deaebb075766f0842e9","slug":"people-prayed-for-the-peace-of-law-student-ankur-chaudharys-soul-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114130-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विधि छात्र अंकुर चौधरी की आत्मशांति के लिए लोगों ने की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विधि छात्र अंकुर चौधरी की आत्मशांति के लिए लोगों ने की प्रार्थना
विज्ञापन
खुर्जा। नगर में रविवार शाम को विधि छात्र अंकुर चौधरी (25) की आत्मशांति के लिए लोगों ने मोमबत्ती जलाईं और प्रार्थना की। साथ ही घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसमें परिजन, मित्र, अधिवक्ता और युवा मौजूद रहे।
पीड़ित पिता अशोक चौधरी बताया कि 20 अगस्त को पहासू रोड निवासी छात्र अंकुर चौधरी को सात - आठ युवकों ने बेरहमी से पीटा। इसमें छात्र करीब आठ दिन अस्पताल में भर्ती रहा और 28 अगस्त को उपचार के दौरान अंकुर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से शहर के लोगों ने आक्रोश फैला हुआ है। सभी ने इस प्रकार की घटना की निंदा की।
रविवार शाम को बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, अधिवक्ता और युवा अंकुर के घर के बाहर इकट्ठा हुए। जहां उन्होंने अंकुर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारे बाजी की और अंकुर की तस्वीर के सामने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
परिजनों ने अभी तक पुलिस कार्रवाई से संतुष्टि जाहिर की और आगे निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि अंकुर चौधरी की हत्या में नामजद पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों को जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।