फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A case has been registered against 30 SP workers for creating ruckus and misbehaving in the school.

Noida News: विद्यालय में हंगामा और बदतमीजी के आरोप में 30 सपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against 30 SP workers for creating ruckus and misbehaving in the school.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर।
चीती-नंगला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस के दौरान हंगामा और स्कूल स्टाफ से बदतमीजी करने के आरोप में पुलिस ने 30 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने घटना के वक्त सभी को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य की शिकायत पर दनकौर कोतवाली में शनिवार रात यह कार्रवाई की गई है।



प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सपा नेता विकास भाटी करीब 30 कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि स्कूल का गेट बंद होने के बावजूद कुछ कार्यकर्ता दीवार कूदकर परिसर में दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, स्कूल स्टाफ ने जब कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ बदतमीजी की। हंगामे के कारण स्कूल में मौजूद बच्चे डर गए और परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विकास भाटी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। जिनको देर शाम कोतवाली से छोड़ दिया गया। प्रधानाचार्य की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने सपा नेता विकास भाटी, लोकेश भाटी, पवन, तेजवीर और विनीत को नामजद किया गया है, जबकि 25 अन्य को अज्ञात आरोपी बनाया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed