{"_id":"6a9d9e4d831598408d08d997","slug":"post-mortem-report-to-reveal-the-mystery-behind-the-death-of-the-newborn-girl-found-in-tikrigarh-chamba-news-c-88-1-cmb1008-195805-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी टिकरीगढ़ में मिली नवजात बेटी की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी टिकरीगढ़ में मिली नवजात बेटी की मौत का राज
Sun, 06 Sep 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से सुराग तलाश रही पुलिस, हाल में प्रसव कराने वाली महिलाओं से भी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। टिकरीगढ़ में सड़क के किनारे नवजात बच्ची का सिर और कुछ दूरी पर झाड़ियों में धड़ मिलने की घटना की जांच अब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिक गई है।
बच्ची की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका जवाब वैज्ञानिक जांच से मिलने की उम्मीद है। उधर, पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए तकनीकी साक्ष्यों से लेकर स्थानीय स्तर पर पूछताछ तक जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी संदिग्ध गतिविधियों और मामले से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास आवारा कुत्ते देखे जाने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं जानवरों के कारण शव के अंग अलग-अलग स्थानों पर तो नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने टिकरीगढ़ गांव में पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। हाल में प्रसव कराने वाली महिलाओं और उनके परिवारों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं से गर्भवती महिलाओं और हाल में हुए प्रसव का रिकॉर्ड मांगा गया है। पंचायत प्रतिनिधियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी पुलिस को सहयोग मिल रहा है।
नवजात के अवशेष पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा भेजे गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि रिपोर्ट से मौत के कारण और शव के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है। पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण चाहते हैं कि जांच में किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए और यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई हो। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट नवजात की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट करने में अहम होगी।