नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति समेत सभी ससुराल वाले घर से हुए फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौली इलाके में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। नवविवाहिता की शिनाख्त अंजू (23) के रूप में हुई है।
अंजू के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। वहीं, वारदात के बाद से अंजू के पति समेत सभी ससुराल वाले मौके से फरार हैं।
फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि अंजू ने फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
पुलिस को मौके से बरामद नहीं हुआ कोई सुसाइड नोट
पुलिस के मुताबिक, अंजू अपने परिवार के साथ राजपुर खुर्द, महावीर कैंपस, महरौली में रहती थी। 29 अप्रैल 2016 को अंजू की हंसराज उर्फ अतुल से शादी हुई थी। अंजू का संगम विहार में मायका है।
अंजू के भाई राममिलन ने पुलिस को बयान दिया कि बृहस्पतिवार 11.00 बजे पुलिस ने निजी अस्पताल से परिवार को अंजू के बारे में सूचना दी थी। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
परिजनों का आरोप है कि अंजू को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसके पति व ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।